घुग्घुस :पडोली पुलिस थाना क्षेत्र में तडाली साखरवाई टी पाईट मुख्य मार्ग के किनारे एक किराया मकान के आड मे रोज हजारों लिटर डिझल तश्करी सुरु होने कि जानकारी प्राप्त हुई।
यह पर मुख्य मार्ग के किनारे मे अनेक जगह से सभी अवैध धंधे सुरु रहेने से क्राहको की भीड से चोरी बाजार गजबजा रहा हैं।
सरकारी नियम में ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल,डिझल को खुले रोड में बेचना अपराध है यह मामला गुन्हेगारी प्रवृत्ति में आता है।
इस लिए मार्ग के किनारे में तेजी से बढ रहे अवैध धंधे पर चंद्रपुर जिला प्रशासन द्वारा लगाम कसने कि जरुरत है।
नियम के मुताबिक बगैर शासकीय अनुमति के किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को खुले में रखना,बेचना कानुनन जुर्म भी है। लेकिन पडोली पुलिस थाना संरक्षण में तडाली साखरवाई टी पाईट मार्ग के किनारे किराए के मकान के आड में गोदाम से बेरोकठोक रोज हजारों लिटर अवैध डिझल कि खरेदी बिक्री सुरु है।यह धंदा पडोली पुलिस निरीक्षक के संरक्षण में तेजी से चल रहा।
बताया जाता है कि सरकारी अधिकृत लोग ही डिझल,पेट्रोल के ध़ंदे को चला सकते हैं।अन्य सर्व साधारण कोई भी व्यक्ति डिझल, पेट्रोल कि खरेदी बिक्री और कोई भी अवैध धंदा खुले मार्ग पर नही कर सकता।
ऐसे अवैध धंदा करने वाले पर न्यायालयीन के कानून का बडा हथोडा भी बैठेगा। भारतीय न्याय दंड संहिता विशेष धारा के तहत ऐसे गुन्हेगारी करने पर पुलिस में मामला भी दर्ज होता है।
खुले में ऐसे ज्वलनशील पदार्थ कि खरेदी बिक्री होने से गांव,शहर,मार्केट,रोड के आजु-बाजु वाले एरीया में अनेक बार आग से बडी घटणा देखने को मिलता है। ऐसे मे अचानक पेट्रोल,डिझल में लगे आग को बुझाया असंभव हो जाता है।साथ घटणा ही के दौरान अचानक किसी भी व्यक्ति व उसके मालमत्ता को बचाना भी कठीन होता है।इसी लिए इसे खूले मे बेचना अपराध गया है। परंतु तडाली-साखरवाई मार्ग पर टी पाईट के कुछ दुर पर अनेक महीने से डिझल तश्करी धड़ल्ले से सुरु है।
पिंटु (तश्करी) से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि किराए से लिए गए मकान को डिझल रखने के लिए स्टोर रुम( गोदाम )बनाया है।
सारा दिन गोदाम में रहेकर डिझल तश्करी का धंदा खुब फलफुल रहा।
टाटा सुमो गोल्ड से रात तडाली साखरवाई औद्योगिक क्षेत्र मे घुम कर कोयला ट्रक,बल्कर वाहन,डिझल टॅकर अदी वाहनो सेव चोरी से डिझल खरीदा जाता है।रोज हजारों लिटर डिझल जमा होने पर टाटा सुमों ,अन्य माध्यम से गोदाम में हजारों लिटर डिझल का स्टाॅक होता है।इसी तरह अवैध डिझल कि खरेदी बिक्री करते हुए बाहर तश्करी बड़े पैमाने पर कि जाती है।
पडोली पुलिस थाना संरक्षण में तडाली-साखरवाही मार्ग के किनारे टी पाईट अवैध डिझल का व्यापार जमकर फलफुल रहा है।
तश्कर कि दादागिरी, हैं।
नागरीक तथा सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन से तडाली साखरवाई मार्ग पर किराए के मकान में चल रहे अवैध डिझल, पेट्रोल पर अंकुश लगाने कि मांग कर रहे हैं।वही किराए में रखने वाले मकान मालिक,डिझल तश्कर, तश्करी में उपयोगित मालमत्ता पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने कि मांग हों रही है।