कत्तल के लिए ले जाए जा रहे 29 गोवंश बैलों की बड़ी कार्रवाई
पोंभुर्णा पुलिस ने निर्दयता से बांधे गए गोवंश को कराया मुक्त
चंद्रपुर | प्रतिनिधि
चंद्रपुर जिले के पोंभुर्णा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने कत्तल के उद्देश्य से ले जाए जा रहे 29 गोवंशीय बैलों को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुक्त कराया है। इन बैलों को खेत में लंबे समय से निर्दयता पूर्वक बिना चारा-पानी के बांधकर रखा गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को पोंभुर्णा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल ठेंगणे को गोपनीय सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चक ठाणा शेतशिवार में कुछ गोवंशीय बैलों को कत्तल के लिए ले जाने के इरादे से बांधकर रखा गया है।
सूचना के आधार पर एएसआई राहुल ठेंगणे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खेत में 29 गोवंशीय बैल अत्यंत दयनीय अवस्था में, भूखे-प्यासे और बेरहमी से बंधे हुए पाए गए। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी 29 बैलों को सुरक्षा की दृष्टि से 8 पिकअप वाहनों में लादकर सुरक्षित रूप से ‘प्यार फाउंडेशन, चंद्रपुर’ में जमा कराया, जहां उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था की गई।
आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने आरोपी उमाजी बक्काजी कालीवार (उम्र 40 वर्ष, व्यवसाय – कृषि, निवासी तहसील पोंभुर्णा, जिला चंद्रपुर) तथा एक अन्य फरार ड्राइवर (निवासी बेबांळ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लागू धाराएं
महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 9
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1968 की धारा 11(1)(a), 11(1)(h) महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 119 जप्त मुद्देमाल 29 गोवंशीय बैल अनुमानित कुल कीमत: ₹6,81,000/- वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई कि है
यह पूरी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सुदर्शन साहेब, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे साहेब, तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजीत आमले (मूल) के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में प्रभारी अधिकारी राहुल ठेंगणे, पोस्टेाफ स्टाफ वासुदेव आत्राम, हरेंद्रकुमार भारती, जगदीश पिपरे, अतुल मोरे, तथा चालक रजनिकांत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मामले की आगे की जांच पोंभुर्णा पुलिस स्टेशन के हवलदार हरेंद्रकुमार भारती द्वारा की जा रही है।