चंद्रपुर जिले के रय्यतवारी कालरी मे भुस्खलन
20 फिट गड्डे मे गीरी महीला को सुरक्षित निकाला गया
चंद्रपूर(दि.1 ऑगस्ट) :- चंद्रपुर के वेकोलि रय्यतवारी कालरी मे भुस्खलन से एक दोन मजली बिल्डिंग के बीच २0 फिट गहेरा गड्डा गिरने की सनसनी खबर से पुरा जिला दहल गया। यह घटणा आज दोपहर 3:30 बजे के दरम्यान कि है। भुसखलन से घर मे अंदर काम करनेवाली एक महिला अचानक इस 20 फिट गहेरे गड्ड् मे जाकर समां गई। ढ॔से जमीन मे गड्डे के अंदर से औरत के रोने की चीख पुकार लगातार सुनाई दे रही थी।जिसे पडोस के लोगो ने दौडकर रस्सी और सिढी,के सहायता से किसी तरहा जख्मी अवस्था मे औरत को बाहर निकाला।
घटणा चंद्रपूर शहर के रयतवारी कालरी के आमटे लेआउट परिसर की है।भुस्खलन मे दबा मकान सुरेश शिवणकर का बताया जा रहा है। . जख्मी महिला संगीता शिवणकर को जिल्हा ग्रामीण अस्पताल उपचार के लिए तुरंत भेजा गया है।जिले के वेकोलि पुरानी बंद खदान परीसर मे भुस्खलन होने की जानकारी मिलते ही जिल्हा प्रशासन तथा वेकोली प्रशासन घटणा स्थल मे पहुचकर भुस्खलन होने की गहेराई जांच कर रहे है। बताया जा रहा है वेकोलि प्रशासन द्वारा खदान बंद होने के बाद अंदर से रेत की भराई नही किए जाने से ऐसे घटणा जिले के अलग अलग जगह हो रही है।इसके पुर्व चंद्रपुर जिले के घुग्घुस अमराई वार्ड मे दि 26 आँगस्ट 2022 को भुस्खलन हुआ था घटना मे 50 लोगो का घर भुस्खलन क्षेत्र से जुडे होने के कारन शासन ने पचास लोगो का घर खाली करवार वेकोली तथा शासकीय सहायता प्रदान की गई।चंद्रपुर मे भुस्खलन से परिसर मे दहशत का माहौल बना है।भुस्खलन क्षेञ मे निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन का तगडा बंदोबस्त रखा गया है।
