घुग्घुस पुलिस थाना में पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन का तक्रार निवारण कार्यक्रम का आयोजन

39

घुग्घुस पुलिस थाना में पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन का तक्रार निवारण कार्यक्रम का आयोजन



 घुग्घुस :   चंद्रपुर जिले के घुग्घुस मे महाराष्ट्र राज्य द्वारा आपली सरकार महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए उनकी शिकायतों के निवारण करनें के लिए सभी जिले से लेकर ग्रामीण तक एक प्रशासकिय मंच प्रदान किया है ऐसे में ज़िले के सभी थानों में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन तक्रार निवारण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। हाल में सुरु हुए तक्रार निवारण के चौथे हफ्ते घुग्घुस पुलिस थाना में पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, घुग्घुस पोलीस निरीक्षक श्याम सोनटक्के के नेतृत्व में तक्रार निवारण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। तक्रार निवारण घुग्घुस पोलीस स्टेशन के कार्यक्रम में ग्रामीण तथा शहरी के शैकडो नागरीक, सामाजिक कार्यकर्ता ,सभी संघटन , संस्था,समिती,पुलिस पाटील महीला,पुरुषो ने पुलिस अधीक्षक से आमने-सामने संवाद साधा गया।थाने में नागरीको से संवाद साधते पुलिस अधीक्षक ने तक्रार करने के पुर्व नोदणी करने का आव्हान किया।सभी पुलिस पाटीलो से अपनें कर्तव्य को बखुबी से निभाने का आग्रह किया।अन्यथा डिप्टी से बर्खास्त करने कि चेतावनी दीं हैं। समाज में उत्कृष्ठ कार्य करनें वाले व्यक्तियों को सम्मानित तथा प्रोत्साहित करने तथा पहेचान पञ देने का आश्वासन दिया है। प्राप्त शिकायत के निराकरण कि गुणवत्ता के लिए नागरिक ” संतुष्ट/”असंतुष्ट “के रुप में फिडबैक दें सकतें हैं।यदी नागरिक असंतुष्ट हैं तो वे अपनी शिकायते उच्च अधिकारी तक पहुंचा सकते हैं।जिसकि जानकारी पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन ने तक्रार निवारण कार्यक्रम में शामिल सभी के सामने कहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here