चंद्रपुर :- चंद्रपुर जिला में कुछ प्रशासनिक कारन से पुलिस निरीक्षक के तबादले तथा थाने से एक -दुसरे कि अदला-बदली करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के आदेश पर मिलते ही प्रमुख तीन थानों से थानेदार के तबादले मंजुर हूए हैं। जिसमें स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर के पुलिस निरीक्षक सहित भद्रावती और दुर्गापुर पुलिस थाने से निरीक्षक का समावेश है।स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर की जगह भद्रावती पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे की नियुक्त किया गया है।भद्रावती पुलिस निरीक्षक पद पर दुर्गापुर थाना पुलिस निरीक्षक लता वाढ़ीवे की नियुक्ति हुई।
दुर्गापुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक पद पर पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय के पद पर कार्यरत निशिकांत रामटेके की दुर्गापुर थाना प्रभारी के पद पर नियुक्ति की गई है। इसी तरह स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपुर के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार को आर्थिक अपराध शाखा चंद्रपुर में तबादला किया गया है।