घुग्घुस शहर में मुस्लिम भाईयो ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की।
नमाज बाद ईदगाह में एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश कि
घुग्घुस: शनिवार सुबह 8 बजे मुस्लिम भाई-बंधुओं ने बकरीद ईद-उल-अजह तथा ईद-उल-जुहा की विशेष नमाज अदा करने बाद आपस मे एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। नमाज बाद दुआ में अपनें वतन,मुल्क के लिए आपस में भाईचारा बने रहेंने तथा हमेशा सुकुन बने रहेने के खातीर हजारों लोगों ने खुदा के सामने हाथ उठाएं। मुस्लिम भाईयो ने जिंदगी में हमेशा ईमान पर सलमत रखने और ईमान पर उठाए जाने के लिए दुआ मांगी।
ईदगाह के पास कब्रिस्तान में अपने मरहुमो तथा पूर्वजों की कब्रों के उपर फूल कि पंखुड़ी तथा चादर चढ़ाकर अपने अपने मरहुमो के लिए खुदा से जन्नत की दुआएं खैर मांगी।
बकरी ईद मुस्लिम भाई-बंधुओं का एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य पैगंबर हजरत इब्राहिम (अ.स.) के बेटे इस्माइल अलैहिस्सलाम कि कुर्बानी को याद करना और अल्लाह की मर्जी के आगे पूरी तरह से अपने आप को समर्पण करना है।
बकरी ईद में मुसलमान अल्लाह के लिए अपनी मनपसंद चीज की कुर्बानी बकरे या बडे जानवर की कुर्बानी देकर करते हैं। जो खुदा के लिए त्याग करना, समर्पीत मे भावनाओं का प्रतीक है।
ईद के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने ईदगाह क्षेत्र में स्वागत पंडाल लगाया, घुग्घुस पुलिस उपनिरीक्षक तायवाड़े और सभी पुलिस कर्मियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को पुष्पगुच्छ और गुलाब का फूल देकर ईद की शुभकामनाएं,बधाई दीं। घुग्घुस शहर में पुलिस कि कड़ी बंदोबस्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी।