अजय दुबे का भव्य सत्कार समारोह संपन्न

4

 अजय दुबे का भव्य सत्कार समारोह संपन्न



दुर्गामाता मंदिर, संजय नगर में हिंदी ब्राह्मण बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर एवं दुर्गा माता मंदिर समिती द्वारा आयोजन


चंद्रपुर, 
हिंदी ब्राह्मण बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर एवं दुर्गा माता मंदिर समिती द्वारा भाजपा कामगार मोर्चा के महासचिव एवं पत्रकार संघ बल्लारपुर के अध्यक्ष श्री अजय दुबे जी का भव्य सत्कार समारोह दुर्गामाता मंदिर, संजय नगर परिसर में आयोजित किया गया।
यह सम्मान समारोह हाल ही में हुए रेलवे सलाहकार समिति चुनाव में श्री दुबे जी के भारी मतों से विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में किया गया। वे वर्तमान में नेशनल रेलवे सलाहकार समिति, नई दिल्ली (NRUCC) के सदस्य, ZRUCC (मध्य रेलवे) के सदस्य, तथा रेलवे चेकिंग स्पॉट समिति के भी सक्रिय सदस्य हैं। साथ ही वे पत्रकार संघ बल्लारपुर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी प्रभावी रूप से निभा रहे हैं।
संस्था के पदाधिकारी सुरेंद्र तिवारी जी का उनके जन्म दिन के अवसर पर उन्हें भी इसी समारोह में भव्य सत्कार किया गया।
समारोह में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद कुमार तिवारी सहित
पंडित मथुरा प्रसाद पांडे, अशोक मिश्रा, अनंत तिवारी, जगदीश तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, सुभाष त्रिपाठी, कृपाशंकर उपाध्याय, शरद तिवारी, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह,. मिथिलेश पांडे उग्रसेन पांडे, पप्पू मिश्रा, दुर्गेश चौबे, स्वप्निल तिवारी, मनीष पांडे, दीपक पाठक, ओमप्रकाश पाठक, संदीप दीक्षित,मनोज मिश्रा, सोनू शुक्ला, राहुल शुक्ला ,सत्यप्रकाश,दुबे, कृष्ण त्रिपाठी, मंथन तिवारी, विनोद यादव, प्रीतम शुक्ला, राकेश शुक्ला, शशि भूषण पांडे…. एवं समस्त पदाधिकारीगण, समाज के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं स्थानीय श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री दुबे जी को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर श्री अजय दुबे जी ने संस्था एवं समस्त समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए नई ऊर्जा का संचार है, और मैं सदैव समाज व राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।
संस्था के एवं मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी श्री दुबे जी के सामाजिक एवं सार्वजनिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
–पं.विनोद तिवारी
संस्थापक अध्यक्ष
हिंदी ब्राह्मण बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर
एवं समस्त पदाधिकारीगण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here