घुग्घुस रेल्वे उड़ान पुल में गेटर उठाने के लिए दो शक्तिशाली क्रेन का उपयोग

81
  1. घुग्घुस रेल्वे उड़ान पुल में गेटर उठाने के लिए दो शक्तिशाली क्रेन का उपयोग

पुल पर 18 मिटर के दस ,12 मिटर के दस गेटर रखे जाएंगे


घुग्घुस : चंद्रपुर और यवतमाल जिले मे चर्चित तथा लंबे अरसे से आधे- अधुरा घुग्घुस रेल्वे जी- 39 उडान पुल कार्य महीला शक्ति आंदोलन करने बाद गुरुवार सुबह से गेटर डालने के काम सुरु हुआ।
रेल्वे प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कडे बंदोबस्त में G-39 रेल्वे गेट के ऊपर 18 मिटर से अधिक लगभग नौ से दस टन का पांच गेटर(लोहा)दो शक्तिशाली क्रेन(300 टन) क्षमता वाली कि सहायता से उठाकर उड़ान पुल पर रखा गया है।पांच गेटर को उपर उठाकर रखने के लिए करीब पांच घंटे तक शहर में चारों ओर से जाम लगा था। लेकिन शक्तिशाली क्रेन और ऐतिहासिक खुशी को देखने के लिए कुछ क्षण तक कार्यस्थल के आसपास सुबह से भुखे प्यासे लोगों कि भीड जमी थी।
शहर में करीब 20 साल से रेल्वे क्रासिंग पर उड़ान पुल निर्माण कराने के लिए शासन प्रशासन में शैकडो बार निवेदन सौंपकर खिलाफ में आंदोलन छेडा गया।
जिसके बाद डिसेंबर महीने के सन 2021 में रेल्वे उड़ान पुल निर्माण के लिए शासन से तीस करोड़ मंजूर होकर पुल का काम सुरु हुआ। तकरीबन साढ़े तीन साल से G-39 रेल्वे गेट पर कछुआ गती से पुल का निर्माण कार्य सुरु है। जिससे यहां पर रेल्वे वैगन के बार बार आने-जाने और भारी वाहन के अवागमन से ट्राफिक की बहुत बडी समस्या है।वहीं रोज छोटी बडी दुर्घटना से यहा पर अनेक लोग बुरी तरह घायल हुए ,तो कुछ लोग रस्ते में लगा जाम में फसने के कारण दम तोड दिए है। लगातार छोटे बड़े होनेवाले एक्सीडेंट मे जान के साथ माल का भी नुक्सान देखा गया।
महीलाशक्ति आंदोलन के बाद शासन प्रशासन,रेल्वे प्रशासन,वेकोलि प्रशासन को अल्टीमेटम मिलते ही कुछ दिनों में घुग्घुस G-39 रेल्वे क्रासिंग पर उड़ान पुल का काम सुरु हुआ।दो शक्तिशाली क्रेन से 18 मिटर के दस गेटर और 12 मिटर के दस गेटर (लोहा)रखने का सुरु है। गुरुवार सुबह दस बजे से गेटर रखने का काम सुरू हुआ। गुरुवार के दिन पांच घंटे में पांच गेटर रखा गया है। सप्ताह के भीतर पुरे गेटर रखने का अनुमान लगाया जा रहा है। गेटर रखने के बाद पुल का निर्माण भी जल्द पुरा होंगा। ट्राफीक से आनेजाने वाले राहगीरों को जल्द समस्या से निजात भी मिलेगा।पुल के सुरु होते ही शहर में विकास कि लहर उठेगी।घुग्घुस में उडान पुल,बस स्टैंड,सरकारी दवाखाना एकसाथ बनने से इतिहास में इसकी रचना लिखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here