Vuenow Marketing Services Limited पर निवेशकों से 25 लाख से अधिक की ठगी
क्लाउड पार्टिकल निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 7 आरोपी नामजद
चंद्रपुर | प्रतिनिधि
Vuenow Marketing Services Limited कंपनी द्वारा निवेशकों से 25,07,051 रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में विवेक नारायण बारसिंगे (उम्र 52 वर्ष), निवासी विवेक नगर, मुल रोड, चंद्रपुर (वर्तमान निवास: ग्रीन सिटी-1, ग्रीन हेरिटेज बिल्डिंग, गोटाल पांजरी, नागपुर) की लिखित शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में
सुखविंदर सिंह खरौर (CEO, उम्र 40 वर्ष),
डिंपल सुखविंदर सिंह खरौर (डायरेक्टर, उम्र 35 वर्ष),
नितिन श्रीवास्तव (डायरेक्टर),
विभूति शर्मा (प्रोजेक्ट मैनेजर),
भाग सिंह (आईटी मैनेजर),
निलेश कुमार (DMS ऑपरेशन),
राजीव चौधरी (सिक्योरिटी इंचार्ज)
के विरुद्ध अपराध क्रमांक 777/2025 के तहत
भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 316(2), 61(2), 3(5) तथा महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम, 1999 (MPID Act) की धारा 3 के अंतर्गत दिनांक 23 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया है।
क्लाउड पार्टिकल स्कीम के नाम पर निवेश
जांच में सामने आया है कि आरोपी
M/s Vuenow Marketing Services Limited (VMSL),
M/s Zebyte Rental Planet Pvt. Ltd.,
M/s Zebyte Infotech Pvt. Ltd.,
M/s Vuenow Infotech Pvt. Ltd.
जैसी कई कंपनियां स्थापित कर, निवेशकों को क्लाउड पार्टिकल नामक स्कीम का लालच दिया गया।
कंपनी द्वारा प्रचार किया गया कि एक Cloud Particle की कीमत ₹37,847 है,
प्रत्येक पार्टिकल पर हर माह ₹1,030 किराया/लाभ (TDS व GST कटौती के बाद) सीधे बैंक खाते में मिलेगा,
निवेशक कितने भी क्लाउड पार्टिकल खरीद सकता है,
10 वर्षों बाद निवेश की गई राशि का चार गुना रिटर्न मिलेगा।
इन्हीं लुभावने व झूठे दावों के आधार पर शिकायतकर्ता एवं अन्य निवेशकों को कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया और बाद में ₹25,07,051 की आर्थिक ठगी की गई।
आर्थिक अपराध शाखा कर रही जांच
इस गंभीर आर्थिक अपराध की जांच आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर द्वारा की जा रही है।
निवेशकों से दस्तावेज़ सहित फॉर्म भरने की अपील
निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार के परिपत्र (MPID/प्र.क्र.09/पोल-11, दिनांक 25/02/2019) के तहत MPID अधिनियम के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव भेजा जाना है।
इसके लिए सभी प्रभावित निवेशकों से अपील की गई है कि वे परिपत्र के परिशिष्ट-1 के अनुसार निर्धारित फॉर्म,
अपने निवेश से संबंधित सभी दस्तावेजों के साथ
आर्थिक अपराध शाखा, चंद्रपुर में भरकर जमा करें।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच सदर प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष शेगावकर द्वारा की जा रही है।