एटीएम तोड़कर 10.92 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश
राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जब्त!
घुग्घूस (जिला चंद्रपुर):
घुग्घूस पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा पांढरकवडा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम मशीन को तोड़कर 10,92,800 रुपये की बड़ी नकदी चोरी करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
इस मामले में फरार एक आरोपी को राजस्थान राज्य से गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो चारपहिया वाहन भी जब्त कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 सितंबर 2025 को अज्ञात आरोपियों ने एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखी पूरी नकदी उड़ा ली थी। इस प्रकरण में पुलिस स्टेशन घुग्घूस में अपराध क्रमांक 184/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4), 334(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
🔎 मेवात तक पहुंची पुलिस की टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए घुग्घूस पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर हरियाणा और राजस्थान के मेवात क्षेत्र में दबिश दी। लगातार पीछा करते हुए पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए बोलेरो वाहन को बरामद किया।
आगे की कार्रवाई में फरार आरोपी शैकुल उन्नस खान ( 26 ), निवासी सावलेर, तहसील पहाड़ी, जिला भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय, चंद्रपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
👮♂️ इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
यह प्रभावी और साहसिक कार्रवाई पुलिस निरीक्षक प्रकाश राऊत के मार्गदर्शन में निम्नलिखित टीम ने अंजाम दी –सहायक पुलिस निरीक्षक प्रफुल विलास डाहुले सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन तायवाडे
पुलिस हवालदार विशाल हुड (ब.नं. 2508)
पुलिस हवालदार अनिल बैठा (ब.नं. 2509)
पुलिस सिपाही प्रसन्नजित डोर्लीकर (ब.नं. 2823)
पुलिस सिपाही रविंद्र वाभिटकर (ब.नं. 1150)
पुलिस सिपाही नितीन मराठे (ब.नं. 643)
घुग्घूस पुलिस की इस आक्रामक और सटीक कार्रवाई से बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आगे की जांच पुलिस स्टेशन घुग्घूस कर रही