बंद मकान से खिड़की तोड़कर अठरा हजार कि चोरी

6

बंद मकान से खिड़की तोड़कर अठरा हजार कि चोरी



घुग्घुस बहिरमबाबा नगर मे चोरी पकी घटना


घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर के बहिरमबाबा नगर इलाके में अज्ञात चोर ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 18 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहिरमबाबा नगर निवासी नागेश नरसय्या गुंडेटी 14 फरवरी को अपने एक रिश्तेदार के निधन के कारण घर पर ताला लगाकर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घर खाली होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर ने खिड़की तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया।
चोर ने घर से 15 हजार रुपये नकद तथा चांदी के दो  आभूषण (चाळ) चोरी कर लिए। कुल मिलाकर लगभग 18 हजार रुपये का माल पार कर दिया गया।
15 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे जब नागेश गुंडेटी घर लौटे, तब उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में घुग्घुस पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here