भद्रावती में जंगल के अंदर जुआ अड्डे पर छापा, 4 गिरफ्तार

4

भद्रावती में जंगल के अंदर जुआ अड्डे पर छापा, 4 गिरफ्तार



कुल 4.69 लाख का माल जब्त


चंद्रपुर |
चंद्रपुर जिले के भद्रावती थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय गुन्हे शाखा, चंद्रपूर की टीम ने जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को गोपनीय सूचना के आधार पर मौजा मुरसा, तहसील भद्रावती के जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। इस मामले में पोलीस स्टेशन भद्रावती में अपराध क्रमांक 385/26 के तहत धारा 12(अ) महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
जप्त माल (जब्त सामग्री):
52 ताश के पत्ते
नगद ₹29,400
6 मोटरसाइकिल
3 मोबाइल फोन
कुल जब्ती मूल्य: ₹4,69,450
गिरफ्तार आरोपी:
शुभम रमेश कारेकार (30 वर्ष), निवासी किलोणी
विनोद वासुदेव सेलोटे (45 वर्ष), निवासी पडोली
संजय पांडुरंग सोनेकर (32 वर्ष), निवासी शेणगांव
सुभाष मारोती गानफाडे (40 वर्ष), निवासी मुरसा
फरार आरोपी:
प्रमोद उर्फ काली, निवासी घोडपेठ, ता. भद्रावती
दादु बोबडे, निवासी शेणगांव, घुग्घुस
अन्य 4 आरोपी फरार
यह कार्रवाई उपविभाग वरोरा पथक तथा स्थानीय गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है।
जंगल में जुआ जैसे अवैध धंधों पर इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here