Home Breaking News भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (वणी-ताडाली) द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (वणी-ताडाली) द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

10

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (वणी-ताडाली) द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’



घुग्घुस : भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BMS), वणी-ताडाली क्षेत्र द्वारा14 को विश्वकर्मा सदन,क्षेत्रीय कार्यालय घुगुस में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कोयला खदानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान विश्वकर्माजी की प्रतिमा पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों ने समाज और उद्योग में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

खदान क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कामगारों को संघ की ओर से सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और समान अधिकारों के विषय में भारतीय मजदूर संघ की प्रतिबद्धता दोहराई।

​”महिलाएं आज कोयला उद्योग की रीढ़ बन रही हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारे संघ की प्राथमिकता है।

​ भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (वणी-ताडाली) ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि महिलाओं को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक नेतृत्वकारी भूमिकाएँ दी जाएंगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कामगारों और संघ के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती-किरण ताई थोरात(संघटन महिला प्रतिनिधी) प्रमुख मार्गदर्शक अतिथी- डॉ. दिप्ती कुडे मैडम(स्त्री रोग तज्ज्ञ राजीव रतन सेंट्रल हॉस्पिटल) सौ- मंजूषा आसुटकर (ग्रामगिताचार्य एवं प्रध्यापिका घुगुस) श्रीमती-मालाताई मेश्राम (नगरसेविका एवं महिला व बालकल्याण समिती सभापती नगर परिषद,घुगुस)
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन भारती भोंगळे ने किया एवं प्रास्ताविक रंजना राजुरकर एवं आभार समापन दिपाली आसुटकर,पूजा झाड़े ने किया!

इस कायर्क्रम को सफल करने हेतू, श्रीमान- सुरेश भोयर(महामंत्री भा.को.ख.म.संघ वणी-ताडाली),श्रीमान-विनोद ढुमणे(संयूक्त महामंत्री)
श्रीमान-प्रमोद वंजारी( उपाध्यक्ष,भा.को.ख.म.संघ वणी-ताडाली,वणी क्षेत्र प्रभारी)श्रीमान-टी.के.माकोड़े(मंत्री, भा.को.ख.म.संघ वणी-ताडाली वणी क्षेत्र प्रभारी)
श्री-सुभाष तातावार(कल्याण समिती सदस्य,वणी क्षेत्र),श्री,ब्रिजेश सिंग(कल्याण समिती सदस्य,वणी क्षेत्र)श्री,प्रशांत नागापुरे(क्षेत्रीय सुरक्षा समिती सदस्य)श्री, विश्वकर्मा साहेब(क्षेत्रीय सुरक्षा समिती सदस्य)ताडाली श्रेत्र सें श्रीमान-सचिन गेडाम(क्षेत्रीय कल्याण समिती सदस्य)श्री,श्रीपाद पाठक,सुनैना सिद्दीकी,छायाताई कुमरे, सोनाली हिंगाने,संगीता मुके, एवं सभी इकाइयों के अध्यक्ष/सचिव सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य एवं महिला प्रतिनिधियों ने सहयोग प्रदान किया!
संघटन के नारों के साथ भोजन उपरांत कार्यक्रम की सांगता की गयी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here