ब्रह्मपुरी पुलिस की कार्रवाई, 4 मोटर पंप बरामद
किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
ब्रह्मपुरी | प्रतिनिधि
ब्रह्मपुरी पुलिस ने नदी से लगाए गए मोटर पंप चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी किए गए मोटर पंप बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।
मोटर पंप चोरी की शिकायत
दिनांक 2 फरवरी 2026 को फिर्यादी सोमेश्वर श्रीराम दवे (निवासी सोनेगांव, तहसील ब्रह्मपुरी) ने ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि खेती के लिए नदी में लगाया गया मोटर पंप किसी अज्ञात व्यक्ति ने नट-बोल्ट खोलकर चोरी कर लिया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन ब्रह्मपुरी में अपराध क्रमांक 116/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंच
मामले की जांच के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज खडसे व गुन्हे शोध पथक इलाके में तलाश कर रहा था, तभी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मौजा सोनेगांव के खेत परिसर में दो व्यक्ति मोटर पंप से तांबा निकालकर पंप खेत में छिपाकर रखे हुए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
👉 अनिल रामाजी मंद
👉 राजू साहदेव चावने
(दोनों निवासी – सोनेगांव)
को हिरासत में लिया।
पूछताछ में चोरी कबूल
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने
सोनेगांव नदी घाट से 3 HP का मोटर पंप,
तथा बेटाळा क्षेत्र के नदी-नाले से एक अन्य मोटर पंप
चोरी करने की बात कबूल की।
आरोपियों की निशानदेही पर कुल 4 मोटर पंप बरामद किए गए हैं।
किसानों के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश
नदी से मोटर पंप चोरी कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कृषि उपकरणों की चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई
श्री मुम्मका सुदर्शन, पुलिस अधीक्षक
श्री ईश्वर कातकडे, अपर पुलिस अधीक्षक
श्री दारासिंह राजपूत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, ब्रह्मपुरी
के मार्गदर्शन में तथा
पुलिस निरीक्षक श्री प्रमोद बानबले के नेतृत्व में
सहायक पुलिस निरीक्षक श्री मनोज खडसे द्वारा संपन्न की गई।
कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी
इस कार्रवाई में
पुलिस हवलदार मुकेश गजबे,
पुलिस कर्मचारी वशिष्ठ रंगारी, प्रविण भिवगडे, निलेश तुमसरे, इर्शाद खान और स्वप्निल पळसपगार
ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।