52 ताश पत्तों पर हार-जीत का जुआ खेलते 12 आरोपियों पर केस,7 मोटरसाइकिल समेत 2.70 लाख रुपये का माल जब्त,
एलसीबी चंद्रपुर की कार्रवाई
सिंदेवाही | प्रतिनिधि जिले में अवैध जुए के खिलाफ लगातार सख्ती बरतते हुए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), चंद्रपुर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस स्टेशन सिंदेवाही क्षेत्र में 52 ताश पत्तों पर हार-जीत का जुआ खेल रहे कुल 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।गोपनीय सूचना पर छापा।
दिनांक 3 फरवरी 2026 को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन सिंदेवाही की सीमा में छापा मारा गया। छापे के दौरान मौके पर 52 ताश पत्तों पर जुआ खेलते हुए आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए।
2.70 लाख रुपये का माल जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुए की फड़ से 1,500 रुपये नकद आरोपियों की अंग-तलाशी में 19,200 रुपये नकद 52 ताश पत्ते (कीमत 50 रुपये) आरोपियों की 7 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 2,50,000 रुपये) इस प्रकार कुल 2,70,750 रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।
जुगार कानून के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिंदेवाही में अपराध क्रमांक 116/2026, जुगार अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच सिंदेवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है— सलीम चांद खान पठाण (30 वर्ष) दीपरत्न अंबादास खोब्रागडे (31 वर्ष) जावेदन कादरखान पठाण (32 वर्ष) अरुण प्रभाकर नन्नावरे (50 वर्ष) संतोष तुलशीराम नान्हे (42 वर्ष) पांडुरंग देवाजी पुसतोडे (45 वर्ष) पुरुषोत्तम मणिराम बांबोळे (50 वर्ष) प्रकाश कवड्डु आदे (35 वर्ष) सारंग जगन्नाथ निमगडे (47 वर्ष) जितेंद्र महादेव करकाडे (44 वर्ष) सभी आरोपी निवासी – सिंदेवाही हैं। जबकि 11. निखिल राऊत (निवासी नांदेड, तहसील नागभीड़) 12. मोटरसाइकिल क्रमांक MH-34-E-7952 का चालक इन दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई श्री मुम्मका सुदर्शन, पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर श्री ईश्वर कातकडे, अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक श्री अमोल काचोरे के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्रवाई में शामिल अधिकारी इस सफल कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जयंत चुनारकर, अजित शेंडे, प्रदीप मडावी, नितेश महात्मे और गजानन मडावी (सभी – स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर) शामिल रहे।
अवैध जुए पर पुलिस की सख्ती
इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध जुआ और गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।