Home Breaking News वर्धा नदी में युवक ने लगाई छलांग, 15 घंटे बाद बरामद हुआ...

वर्धा नदी में युवक ने लगाई छलांग, 15 घंटे बाद बरामद हुआ शव

493

वर्धा नदी में युवक ने लगाई छलांग, 15 घंटे बाद बरामद हुआ शव



घुग्घुस, चंद्रपुर: घुग्घुस क्षेत्र में शनिवार तड़के एक युवक ने वर्धा नदी पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। करीब 15 घंटे की तलाश के बाद शाम साढ़े चार बजे युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।

मृतक की पहचान साबीर अंसारी शेख (32), निवासी श्रीराम वार्ड, चांद शाह वली दरगाह, घुग्घुस के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब डेढ़ बजे साबीर ने बेलोरा-वर्धा नदी पुल पर पहुंचकर अपने एक मित्र को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह पुल से नदी में छलांग लगाने जा रहा है। दोस्तों ने उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसके मित्र नदी पुल के पास पहुंचे। वहां साबीर की मोटरसाइकिल और पर्स पुल पर मिले, जबकि वह नदी में छलांग लगा चुका था।

मित्रों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और परिवार के सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चंद्रपुर रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया। कई घंटों तक तलाश जारी रहने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे साबीर का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया।

रेस्क्यू टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here