Home Breaking News बेलोरा पुल से युवक ने वर्धा नदी में लगाई छलांग

बेलोरा पुल से युवक ने वर्धा नदी में लगाई छलांग

2614

बेलोरा पुल से युवक ने वर्धा नदी में लगाई छलांग



रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


कल डुबने वाले पांच नाबालिग को निकाला गया था।आज एक युवक ने कुदकर खुदकुशी कर ली है।


घुग्घुस,  : घुग्घुस क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने वर्धा नदी के बेलोरा पुल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार कि सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घुग्घुस के अमराई वार्ड निवासी वैभव भास्कर पचारे (29 वर्ष) सुबह अपने होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MH-34-BL-1670 से बेलोरा पुल पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ समय तक पुल पर रुका रहा और सोच-विचार करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी कर सीधे वर्धा नदी में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही घुग्घुस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद चंद्रपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। पुलिस एवं रेस्क्यू दल द्वारा नदी में युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here