सिध्दबली इस्पात(ओमेट स्टील) फॅक्ट्री में ब्लास्ट आग मे झुलसे तीन मजदूर

50

सिध्दबली इस्पात(ओमेट स्टील) फॅक्ट्री में ब्लास्ट आग मे झुलसे तीन मजदूर



एक गंभीर,दो सामान्य ज़ख़्मी


घुग्घुस : तडाली-एम.आय.डी.सी.एरीया पडोली थाना क्षेत्र में स्थित सिध्दबली इस्पात (ओमेट स्टील )फॅक्ट्री के अंदर भट्टी के पास हुए ब्लास्ट में तीन मजदूर झुलसकर बुरी तरह ज़ख़्मी हुए।
भयानक ब्लास्ट से कंपनी के अंदर मजदुरो कि अचानक चिखने कि आवाज आने से हड़कंप सा मच गया और बाकी मज़दूर उन्हें बचाने के लिए दौड़े थोड़ी देर बाद कंपनी के मैनेजमेंट और सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे मजदूरों को जैसे तैसे निकालकर तीनों मजदूर को तत्काल चंद्रपुर डाॅ.कुबेर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटणा में एक मजदूर कि हालत गंभीर होने से उसका इलाज  डाॅ कुबेर दवाखाना ICU में चल रहा। डाक्टर के अनुसार इस मजदूर कि हालत गंभीर बताई जा रही है। एक मजदूर स्थानीय मजदूर हैं अन्य दो मजदूर एमपी,युपी, परप्रांतीय बताए जा रहे हैं।
सिकंदर यादव (35)युपी, गाजीपुर,लल्लन वर्मा(25) एमपी,सतना के रहेवासी है।निखील वाघाडे (32) चंद्रपुर,चिचाळा रहेवासी है।
घटणा गुरुवार 16 जनवरी सुबह 10 बजे कि है सभी मजदूर भट्टी के पास 30 फिट उचाई पर मिलकर मेनटेनंस का कार्य कर रहे थे।उसी समय अचानक भट्टी में ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से आग कि लपटें और मटेरियल उड़कर मजदूरों के अंग से लिपट गई। जिससे काम करनेवाले तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए।आग से झुलसें तीनों मजदूर को डाॅ, कुबेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार झां,ने दवाखाना में पहुंचकर पुरा इलाज करने का आश्वासन दिया।
बताया जा रहा है कि फॅक्ट्री के अंदर सुरक्षा के प्रति कोई ध्यान नही देने पर इस तरह का हादसे बार बार हो रहा है। हादसे में कितने मजदूर कि मौत हो चुकी है। अनेक मजदूर बुरी तरह ज़ख़्मी हुए हैं।
फॅक्ट्री में दुर्घटना से बचने के कंपनी में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाना चाहीए इसके लिए उन्हें उचित उपकरण उपलब्ध कराना चाहिए। और मजदूरों को समय-समय पर काम के प्रति प्रशिक्षण देना चाहिए, सुरक्षा से संबंधित सभी जानकारी तथा सामग्री उपलब्ध कराना चाहिए।
कंपनी के अंदर मजदुरो के इस तरह के सभी सामान तथा जानकारी नही देने से फॅक्ट्री में हादसा बार बार हो रहा है।
कंपनी मे प्रबंधन द्वारा इस तरह मामले को दबाने का प्रयास भी बार बार किया जाता है। जिसकी खबर स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी जाती है। कंपनी प्रबंधन पर पुलिस में मामला दर्ज करने कि मांग मनसे कामगार यूनियन जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अमन अंदेवार ने कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here