Home Breaking News घुग्घुस रेल्वे क्रासिंग जाम मे ट्रक के पल्ले से फंसी कार क्षतिग्रस्त...

घुग्घुस रेल्वे क्रासिंग जाम मे ट्रक के पल्ले से फंसी कार क्षतिग्रस्त हुई

209

घुग्घुस रेल्वे क्रासिंग जाम मे ट्रक के पल्ले से फंसी कार क्षतिग्रस्त हुई



दुर्घटना मे पति -पत्नी कि जान बची

मार्ग पर घंटों तक जाम कि स्थिति बनी रही

घुग्घुस : राजीव रतन रेल्वे क्रासिंग में उड़ान ‌पुल का निर्माण कार्य शुरू रहेने तथा रेल्वे वैगन के बार बार आने-जाने से दिन भर में धंटो तक जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।यहां पर बार बार होनेवाली छोटी-मोटी दुर्घटना से जान को हथेली में लेकर लोग अमन गमन कर रहे हैं।
दुर्घटना गुरुवार दि,20 फ़रवरी शाम 7 बजे के दौरान कि है राजीव रतन रेल्वे क्रासिंग जाम मे वंदना ट्रान्सपोर्ट कंपनी ट्रक क्र MH 34 BG 3652 के पीछे पल्ले में एक सुजुकि कार क्र MH 34 BF 9545 फंसने से कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
रेल्वे क्रासिंग मे हुई बडे दुर्घटना से दंपती कि जान बच गई। परंतु माल का बड़ा नुक्सान होने कि जानकारी मिल रही है।कार चालक मालक कैलाश सिंह (60) इंदिरा नगर रहेवासी वेकोलि रिटायर्ड मेन्ट कर्मचारी होने का बताया जा रहा है।
वह अपने पत्नी के साथ रात चंद्रपुर से घुग्घुस के लिए लौट रहा था कि बीच रास्ते में राजीव रतन रेल्वे क्रासिंग के पास जाम लगा था।जाम में फंसे ट्रक के पीछे पल्ले से कार फंस गई। लोगों का घंटों तक मेहनत,मशक्कत करनें के बाद भी ट्रक के पल्ले से फंसी कार बाहर नही निकल रही थी। 
आखिर लाख कोशिश करनें बाद गॅस कटर से कार को काटकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटणा स्थल में घंटों से जाम मे फंसे वाहन ,भीड़ को घुग्घुस पुलिस ने किसी तरह नियंत्रण किया। ट्रक चालक पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनो को घुग्घुस पुलिस थाना में जमा किया।आगे कि पुरी जांच घुग्घुस पुलिस कर रही है। नागरिकों ने उड़ान पुल का निर्माण कार्य पुरा होने तक जड़ वाहनों के लिए मार्ग को प्रतिबंधित घोषित करने कि मांग जिला प्रशासन से कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here