घुग्घुस रामनगर में भाजपा महिला आघाड़ी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह
घुग्घुस: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा महिला आघाड़ी शाखा द्वारा वेकोलि कॉलोनी स्थित घुग्घुस रामनगर में बड़े उत्साह के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक किशोर जोरगेवार को भाजपा महिला आघाड़ी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर विधायक किशोर जोरगेवार, भाजपा नेता प्रकाश देवताले, घुग्घुस भाजपा शहर अध्यक्ष संजय तिवारी, भाजपा महिला आघाडी शाखा रामनगर की माला मेश्राम, श्रद्धा कोंडागुरला, क्रुनाली रामटेके, काव्या गौरकर, मृण्मई गौरकर, अवनि जंगम, शुभांगी जीवने, प्रिया कोंडागुरला, सुरेखा भोयर, सोनाली डंभारे, सरोज नगराले, आशा ठाकुर, निर्मला दरपेली, संगीता अगालवे, समिता रामटेके, शुभांगी उमरे, संगीता वाघ, अर्चना फुलकर, ऐश्वर्या काटकर, प्रिया पज़ारे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।










