“एक शाम एकता के नाम” – राष्ट्रीय मुशायरा व कवि सम्मेलन चंद्रपूर मे सफलतापूर्वक संपन्न
चंद्रपुर, 16 अगस्त 2025 — इदारा-ए-अदब-ए-इस्लामी हिन्द, चंद्रपुर द्वारा “एक शाम एकता के नाम” शीर्षक से आयोजित राष्ट्रीय मुशायरा व कवि सम्मेलन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाचनालय, जटपुरा गेट, चंद्रपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश की एकता और भाईचारे के संदेश के साथ आए हुए प्रख्यात शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संचालन का दायित्व ब्रदर अता उर रहमान और उसके बाद जनाब मो. सोहेल अंसारी साहब (नागपुर) ने बख़ूबी निभाया, तथा प्रस्तावना राहील मिर्झा सर, अमीर ए मुकामी चंद्रपूर ने रखी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब अब्दुल सत्तार आतिश साहब, चंद्रपुर ने की। शायरो और कवियों की शायरी और ने पूरे माहौल को जोश, उत्साह और भाईचारे से भर दिया। श्रोताओं ने तालियों और दाद से सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
इदारा-ए-अदब-ए-इस्लामी हिन्द, चंद्रपुर द्वारा आयोजित यह आयोजन साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण रहा। सभी ने ईदारा ए अदबे इस्लामी हिंद चंद्रपुर के इस कार्य की सराहना की और ऐसे सम्मेलन और भी आयोजित की जाए इसकी मांग की। आयोजको ने सभी शायरों और कविगण और जो श्रोता हाजिर थे उनका और इसको कामयाब बनाने में जिनका योगदान रहा उन सभी का शुक्रिया अदा किया।