भद्रावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई

21

भद्रावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई



अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त


दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित 1.62 लाख का माल सीज़


भद्रावती | प्रतिनिधि
भद्रावती पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 116 ग्राम गांजा सदृश मादक पदार्थ, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित कुल 1,62,320 रुपये का माल जब्त किया है।

गोपनीय सूचना के आधार पर नाकाबंदी
दिनांक 8 फरवरी 2026 को भद्रावती पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन भद्रावती क्षेत्र अंतर्गत मानोरा फाटा पर नाकाबंदी की गई। सूचना के अनुसार एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MH-40-CN-3966) को रोका गया।

मोटरसाइकिल चला रहा युवक

👉 हर्षल राजेंद्र रक्षित (उम्र 24 वर्ष, निवासी पंचशील नगर, काटोल, नागपुर)
और पीछे बैठे युवक
👉 अंशुमन रविंद्र विर (उम्र 24 वर्ष, निवासी येनवा, तहसील काटोल, नागपुर)
को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

बैग की तलाशी में मिला गांजा
दोनों आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें से गांजा सदृश वनस्पति मादक पदार्थ 3 किलो 116 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 62,302 रुपये बताई जा रही है, अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से,गांजा,होंडा शाइन मोटरसाइकिल,दो मोबाइल फोन
इस प्रकार कुल 1,62,320 रुपये मूल्य का माल जब्त किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन भद्रावती में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच भद्रावती पुलिस द्वारा की जा रही है, और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई।

यह पूरी कार्रवाई
श्री मुम्मका सुदर्शन, पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर
श्री ईश्वर कातकडे, अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर
श्री संतोष बाकल, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, वरोरा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक श्री योगेश पारधी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी व कर्मचारी
इस सराहनीय कार्रवाई में,सहायक पुलिस निरीक्षक श्री संजय मिश्रा, श्री मोहन धोंगडे,,उप निरीक्षक श्री संतोष केदार,,गुन्हे शोध पथक से श्री गजानन तुपकर, श्री महेंद्र बेसरकर,,हेड कांस्टेबल गोपाल आतकुलवार,,तथा पुलिस कर्मचारी जगदीश झाडे, धर्मराज मुंडे, संतोष राठोड, खुशाल कावळे, योगेश घाटोडे और कोमल मोहजे शामिल रहे।

नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती

भद्रावती पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here