चंद्रपुर जिले मे 11 फरवरी से पुलिस भर्ती 2024-25 प्रक्रिया की शुरुआत
कवायत मैदान, पुलिस मुख्यालय में होंगे शारीरिक माप, मैदानी परीक्षा और लिखित परीक्षा
चंद्रपुर | प्रतिनिधि
दिनांक 11 फरवरी 2026 से पुलिस मुख्यालय, चंद्रपुर स्थित कवायत मैदान में पुलिस भर्ती 2024-25 की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक माप, इसके बाद मैदानी शारीरिक चाचणी, तथा अंत में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का संचालन जिला पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है। शारीरिक माप एवं मैदानी परीक्षा के लिए विशेष प्रशासनिक एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें 1 पुलिस अधीक्षक, 4 पुलिस उपअधीक्षक, 18 पुलिस निरीक्षक, 46 सहायक पुलिस निरीक्षक / पुलिस उपनिरीक्षक, 335 पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मी, साथ ही 10 पुलिस कवायत निदेशक एवं 32 पुलिस वीडियोग्राफर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 37 मंत्रालयीन लिपिक वर्गीय कर्मचारी भी इस प्रक्रिया में कार्यरत रहेंगे। कुल मिलाकर 68 पुलिस अधिकारी और 391 पुलिस कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में तैनात रहेंगे।215 पदों के लिए 20,683 आवेदन प्राप्त चंद्रपुर जिला पुलिस दल की आस्थापना में पुलिस शिपाई संवर्ग के कुल 215 पदों के लिए पूरे राज्य से भारी प्रतिसाद मिला है।
जिसमें 14,607 पुरुष उम्मीदवार,6,074 महिला उम्मीदवार, 02 तृतीय पंथी उम्मीदवार,
इस प्रकार कुल 20,683 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
RFID और लेज़र तकनीक से होगी पारदर्शी भर्ती
पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
100 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर दौड़ के लिए RFID प्रणाली, ऊंचाई माप के लिए लेज़र तकनीक,क्षका उपयोग किया जाएगा।पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक स्थान पर उचित सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया गया है। उम्मीदवारों के लिए प्रसाधन गृह और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से शपथ पत्र
भर्ती ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यह सुनिश्चित किया गया है कि वे स्वयं या उनके परिवार का कोई सदस्य इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार नहीं है। इस संबंध में उनसे हमी पत्र (शपथ पत्र) भी लिया गया है।
उम्मीदवारों से अपील चंद्रपुर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दलाल या झांसे में न आएं और ईमानदारी से भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।
साथ ही उम्मीदवारों को मादक या उत्तेजक पदार्थों का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा ऐसे पदार्थों के सेवन की पुष्टि होती है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाहरी उम्मीदवारों के लिए ठहरने की व्यवस्था
जिन उम्मीदवारों के पास चंद्रपुर में रहने की सुविधा नहीं है, उनके लिए पुरुष बैरक, पुलिस फुटबॉल ग्राउंड, तुकूम रोड, चंद्रपुर में ठहरने की व्यवस्था की गई है।
इस संबंध में जानकारी के लिए
पुलिस अंमलदार अजय गारघाटे – मो. 9420118492
पुलिस अंमलदार सतीश बगमारे – मो. 9325506620
से संपर्क किया जा सकता है।
रहने के स्थान का लोकेशन (अक्षांश-रेखांश) : 19.96839, 79.29695 है।








