Home Breaking News महीने भर से बंद पानी सप्लाई फिर शुरू, सात गांवों को मिली...

महीने भर से बंद पानी सप्लाई फिर शुरू, सात गांवों को मिली राहत

20

महीने भर से बंद पानी सप्लाई फिर शुरू, सात गांवों को मिली राहत



ग्रामीणों ने विधायक किशोर जोरगेवार को सौंपा था निवेदन; बिजली बिल विवाद सुलझने के बाद चालू हुई चिंचाळा प्रादेशिक जल योजना


चंद्रपुर :
करीब एक महीने से बंद पड़ी चिंचाळा प्रादेशिक जलापूर्ति योजना आखिरकार फिर से शुरू हो गई है, जिससे सात गांवों के हजारों नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर विधायक किशोर जोरगेवार से मुलाकात कर उन्हें निवेदन सौंपा था और जल्द समाधान की मांग की थी।
दरअसल, बिजली बिल बकाया होने के कारण इस जल योजना का बिजली कनेक्शन बंद कर दिया गया था, जिससे चिंचाळा, नागाळा, महाकुर्ला, वांढरी, धानोरा, सिदूर और वेंढळी इन सात गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या गंभीर होने के बाद इन गांवों के सरपंच, शिखर समिति के पदाधिकारी और ग्रामवासी विधायक किशोर जोरगेवार के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और उन्हें निवेदन सौंपकर पानी सप्लाई तुरंत शुरू कराने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक जोरगेवार ने तुरंत संबंधित प्रशासन और महावितरण के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद जिला परिषद स्तर पर बैठक आयोजित कर बकाया बिजली बिल के मुद्दे का समाधान निकालने की दिशा में पहल की गई।
अंततः महावितरण से बिजली बिल के भुगतान के लिए मोहलत (मुदतवाढ) मिलने के बाद बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई। बिजली चालू होते ही पंपिंग सिस्टम भी चालू हो गया और सातों गांवों में पानी की सप्लाई फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई।
पानी की समस्या हल होने के बाद सातों गांवों के सरपंच, शिखर समिति के पदाधिकारी और ग्रामवासी विधायक किशोर जोरगेवार के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे और उनका आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे गांवों को अब राहत मिली है और उम्मीद है कि आगे भी इस तरह की समस्याओं का जल्द समाधान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here