Home Breaking News राजुरा में ईद पर भाईचारे की मिसाल! कार्यकर्ताओ ने मुस्लिम समाज से किया...

राजुरा में ईद पर भाईचारे की मिसाल! कार्यकर्ताओ ने मुस्लिम समाज से किया सीधा संवाद

54

राजुरा में ईद पर भाईचारे की मिसाल! कार्यकर्ताओ ने मुस्लिम समाज से किया सीधा संवाद



घर-घर पहुंचकर दी ईद की बधाई, सामाजिक सौहार्द का दिया मजबूत संदेश


चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में ईद-उल-फितर के मौके पर भाईचारे और सामाजिक एकता की शानदार तस्वीर देखने को मिली…
जहां भाजपा नेता नितेश केराम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मुस्लिम समाज से मुलाकात की… और दिल से ईद की मुबारकबाद दी…
राजुरा शहर के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओ ने घर-घर जाकर मुस्लिम परिवारों से मुलाकात की…
इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया…
ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्होंने शिरकत की…
और कहा कि—रमजान का पर्व प्रेम, त्याग और भाईचारे का प्रतीक है…
उन्होंने कहा कि राजुरा की पहचान हमेशा से सर्वधर्म समभाव की रही है…
और ऐसे त्योहार समाज में एकता और प्रेम को और मजबूत करते हैं…
इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे…
जिनमें सुरेश रागीट, राधेश्याम अडाणिया, मिलिंद देशकर, सचिन भोयर, भूपेश मेश्राम, प्रफुल कावले, अमोल चिल्लावार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए…
साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली…
राजुरा से आई ये तस्वीर बताती है कि त्योहार सिर्फ खुशियां नहीं…
बल्कि समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत जरिया भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here