चंद्रपुर में ‘ बड़े एक्शन मोड ’ की एंट्री — आयुष नोपानी बने नए एसपी, अब माफियाओं की खैर नहीं!
चंद्रपुर |
चंद्रपुर पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर हुआ है और इसके साथ ही जिले में एक सख्त संदेश भी गया है। अब कानून की कमान संभालने आ चुके हैं आयुष नोपानी — एक ऐसा नाम, जिसे प्रशासनिक हलकों में “ एक्शन लेने वाले जिद्दी अफसर ” के तौर पर जाना जाता है।
वहीं, पूर्व एसपी मुमक्का सुदर्शन का तबादला अहिल्यानगर(अहमदनगर) कर दिया गया है।
21 IPS ट्रांसफर में बड़ा दांव — चंद्रपुर बना फोकस
महाराष्ट्र गृह विभाग के बड़े फैसले में 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा चंद्रपुर की है। वजह साफ है — यहां कानून-व्यवस्था पर बढ़ता दबाव और बेलगाम होते अवैध धंधे।
‘नोपानी मॉडल’ से खौफ में आएंगे अपराधी?
आयुष नोपानी इससे पहले जालना में ASP और वरोरा में SDPO रह चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में कई बड़े ऑपरेशन हुए, जहां अपराधियों को सीधी टक्कर दी गई।
उनकी पहचान साफ है — “पहले कार्रवाई, फिर सफाई”।’नए एसपी को जो हालात मिले हैं, वो किसी चुनौती से कम नहीं:ऑनलाइन सट्टा माफिया का फैलता नेटवर्कअवैध सुगंधित तंबाकू,मांजा,गांजा, ड्र्ग्स , गौवंश तश्करी ,रेती ,मुरुम,तस्करी का खुला खेल,कोयला तश्करी, ऐसे अनगिनत धंधों के पीछे किसका संरक्षण है, यह सवाल अब और भी तेज हो गया है।
जनता का सीधा सवाल है कि — क्या अब टूटेगा ‘सेटिंग सिस्टम’? चंद्रपुर में लंबे समय से चल रहे “सेटिंग सिस्टम” पर अब नजरें टिकी हैं।क्या नए एसपी इस जड़ जमाए नेटवर्क को उखाड़ फेंकेंगे या फिर सिस्टम पहले की तरह ही चलता रहेगा?
जनता की उम्मीद — ‘डर किसी का नहीं, कानून के डंडे छोटे -बडे, सभी को चले’ चंद्रपुर की जनता अब सिर्फ एक ही चीज चाहती है —कार्रवाई सभी पर दिखे, न कि सिर्फ कागजी आदेश।अब सबकी नजरें आयुष नोपानी पर हैं…क्योंकि यह सिर्फ एक तबादला नहीं, बल्कि कानून v माफिया की सीधी लड़ाई नीचे लेकर ऊपर तक की शुरुआत मानी जा रही है।