Home Breaking News भद्रावती की बाइक चोरी का पर्दाफाश!स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई,

भद्रावती की बाइक चोरी का पर्दाफाश!स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई,

69

भद्रावती की बाइक चोरी का पर्दाफाश!स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई,



दो आरोपी गिरफ्तार; 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद


चंद्रपुर/भद्रावती: भद्रावती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का स्थानीय अपराध शाखा (LCB) चंद्रपुर ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 को स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने चोरी की हिरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MH 34 P 1180 बरामद की।

भद्रावती पुलिस स्टेशन में दर्ज था मामला

यह कार्रवाई भद्रावती पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 574/25 के तहत की गई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

यमला तंगराजन कोरवान, उम्र 40 वर्ष

गोपाल जीवन मालाकर, उम्र 26 वर्ष

दोनों निवासी शाम नगर, चंद्रपुर के रूप में हुई है।

स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने में स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुनिल गौरकार सहित पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल हैं या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here