Home Breaking News चंद्रपुर में स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई: बाबूपेठ के तीन पत्ती...

चंद्रपुर में स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई: बाबूपेठ के तीन पत्ती जुआ अड्डे पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार

71

चंद्रपुर में स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई: बाबूपेठ के तीन पत्ती जुआ अड्डे पर छापा, 10 आरोपी गिरफ्तार



चंद्रपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूपेठ क्षेत्र में संचालित एक तीन पत्ती जुआ अड्डे पर छापा मारकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के निर्देशानुसार जिले में अवैध धंधों के समूल उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय अपराध शाखा की टीम चंद्रपुर शहर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाबूपेठ स्थित आंबेडकर चौक निवासी गुनवंत सोमाजी आवळे अपने घर में कुछ लोगों को एकत्र कर पैसों की बाजी लगाकर “तीन पत्ती” नामक हार-जीत का जुआ खेलवा रहा है।

सूचना की पुष्टि होने के बाद स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में टीम ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर पंचों की मौजूदगी में संबंधित मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के प्रथम कक्ष में कुछ लोग गोलाकार बैठकर 52 पत्तों के माध्यम से पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए।

पुलिस ने मौके से कुल 10 आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गुनवंत सोमाजी आवळे (35), रॉयल शैलेंद्र पाटीला (27), सचिन प्रल्हाद गोवर्धन (35), अतुल धनराज ढोक (36), शामराव प्रल्हाद पिपरे (52), सचिन मिलिंद मानकर (40), प्रफुल ज्ञानबा भागवत (35), सुधीर हिरालाल जांभुळकर (34), ब्रम्हेदेव मोहन गोरी (54) तथा अविनाश संजय वासेकर (30) शामिल हैं।

इस मामले में सभी 10 आरोपियों के खिलाफ चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चंद्रपुर शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुनील गौरकर सहित स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here