Home Breaking News ग्राम पंचायत परमडोह के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप

ग्राम पंचायत परमडोह के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप

34

ग्राम पंचायत परमडोह के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप



2021 से 2026 के बीच 15वें वित्त आयोग, सामान्य फंड और जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच की मांग


यवतमाल/वणी। वणी तहसील के ग्राम पंचायत परमडोह में वर्ष 2021 से 2026 के बीच 15वें वित्त आयोग, सामान्य फंड तथा जल जीवन मिशन के तहत किए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और घटिया स्तर के काम किए जाने की शिकायत सामने आई है।

गांव के नागरिकों ने इस मामले को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले की जांच की मांग की। ग्रामवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सांसद धानोरकर ने तत्काल कार्रवाई की पहल की।

इसके बाद उन्होंने जिला परिषद कार्यालय, यवतमाल पहुंचकर उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी युवराज म्हेत्रे से प्रत्यक्ष मुलाकात की और ग्रामवासियों की ओर से उन्हें लिखित निवेदन सौंपा।

पूरे विकास कार्यों की जांच के निर्देश

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने ग्राम पंचायत परमडोह में वर्ष 2021 से 2026 के दौरान विभिन्न निधियों के माध्यम से किए गए सभी विकास कार्यों की गहन जांच करने के निर्देश प्रशासन को दिए।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार सामने आता है और संबंधित अधिकारी, कर्मचारी या ठेकेदार दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

साथ ही जांच पूरी कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी प्रशासन को दिए गए।

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत सामने आने के बाद अब प्रशासन की जांच पर ग्रामवासियों की नजरें टिकी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विकास कार्यों में वास्तव में किस स्तर पर अनियमितता हुई है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

#प्रतिभाधानोरकर #PublicWelfare #जलजीवनमिशन #यवतमाल #चंद्रपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here