Home Breaking News राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में चंद्रपुर में कांग्रेस का...

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में चंद्रपुर में कांग्रेस का आक्रोश

49

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में चंद्रपुर में कांग्रेस का आक्रोश



कांग्रेस ने निकाला निषेध मोर्चा; उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग


चंद्रपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कथित द्वेषपूर्ण एफआईआर के विरोध में चंद्रपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से शहर में निषेध मोर्चा निकाला गया।

यह मोर्चा चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष धोटे तथा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवा राव पोलशेट्टी के नेतृत्व में निकाला गया। आंदोलन की शुरुआत भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को नमन कर की गई।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का तीव्र विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ द्वेषभावना से कार्रवाई करने के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से किए गए ‘शुद्धीकरण’ मामले की भी जांच कराने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

‘लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष धोटे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताते हुए इसका विरोध किया।

कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल

मोर्चे में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष पराग पास्ते, पूर्व जिलाध्यक्ष विनायक बांगडे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंदाताई जेनेकर, शहर महिला जिलाध्यक्ष चंदाताई वैरागडे, सुनंदाताई धोबे, किसान सेल जिलाध्यक्ष दीपक वाढई, प्रवीण पडवेकर, अंबिका प्रसाद दवे, गोपाल अमृतकर, प्राचार्य नरेंद्र बोबडे, चंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नरुले, विद्या ठाकरे, संगीता भोयर, सुनीता गोवर्धन, रामकृष्ण कोंडरा, देवानंद लांडगे, संतोष कुर्रा, विशाल भारती और निस्सार शेख समेत जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here