Home Breaking News चंद्रपुर में घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा,...

चंद्रपुर में घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

238

चंद्रपुर में घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा, दो पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

—————————————————–
चंद्रपुर। शहर के अष्टभुजा वार्ड में स्थानीय अपराध शाखा ने एक मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, नकदी और कंडोम के बॉक्स समेत कुल 22 हजार 240 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि अष्टभुजा वार्ड स्थित लव इंडिया चर्च के पीछे एक महिला अपने घर में महिलाओं से वेश्याव्यवसाय करवा रही है। सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के विशेष पुलिस अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने बनावटी ग्राहक भेजकर, महिला पंच, सोशल वर्कर तथा अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंधक कक्ष के कर्मचारियों की मौजूदगी में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मुस्कान शफीक शेख (40), निवासी रायनगर, लव इंडिया चर्च के पास, अष्टभुजा वार्ड, चंद्रपुर, मूल निवासी उसगांव, तहसील घुग्घुस तथा रेशमा उर्फ तैबुल फातिमा अब्दुल रफीक शेख (45), निवासी टावर टेकड़ी, जुनोना चौक, अष्टभुजा वार्ड, चंद्रपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं आपस में मिलीभगत कर पीड़ित महिलाओं से देह व्यापार करवा रही थीं। मौके से मोबाइल, नकद राशि और कंडोम बॉक्स सहित 22,240 रुपये का माल जब्त किया गया। साथ ही दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया।

इस मामले में रामनगर पुलिस थाने में अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निंभोरकर, सुनील गौरकार सहित पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी, अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंधक कक्ष की टीम तथा सोशल वर्कर्स शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here