Home Breaking News कार्तिक यात्रा में लॉयड्स इन्फीनाइट फाउंडेशन की पहल

कार्तिक यात्रा में लॉयड्स इन्फीनाइट फाउंडेशन की पहल

51

कार्तिक यात्रा में लॉयड्स इन्फीनाइट फाउंडेशन की पहल



श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य, पेयजल और सुरक्षा सुविधाएं


वढा व पांढरकवडा में स्वास्थ्य जांच शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था

 चंद्रपुर जिले मे  विदर्भ की पंढरी के नाम से प्रसिद्ध वढा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य कार्तिक यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में दर्शन और वर्धा एवं पैनगंगा नदियों के संगम पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए लॉयड्स इन्फीनाइट फाउंडेशन की ओर से वढा एवं पांढरकवडा में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी उपक्रम चलाए गए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया गया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वढा और पांढरकवडा में निःशुल्क पेयजल केंद्र शुरू किए गए।

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल भी की गई।

इन सभी सुविधाओं का उद्घाटन लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के यूनिट हेड श्री वाय. जी. एस. प्रसाद के हाथों किया गया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (CSR) डॉ. विद्या पाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में श्री दीपक सालवे, वढा ग्राम पंचायत की सचिव सौ. अनिता मुळे, पूर्व सरपंच श्री किशोर वरारकर, पांढरकवडा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्री सूरज तोतडे, गुरुदेव सेवा मंडल के अध्यक्ष श्री भास्कर वरारकर, श्री दिनेश मत्ते, श्री कवडू खुजे एवं श्री प्रमोद मोहुर्ले सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लॉयड्स इन्फीनाइट फाउंडेशन की ओर से किए गए इन प्रयासों को केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित सुविधा के रूप में नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और मूलभूत जरूरतों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन एंबुलेंस और सार्वजनिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की इस पहल से श्रद्धालुओं को राहत मिली। स्थानीय समुदाय के सहयोग से संचालित इस उपक्रम के माध्यम से लॉयड्स इन्फीनाइट फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनहितकारी CSR गतिविधियां सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here