Home Breaking News त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का बड़ा कदम

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का बड़ा कदम

73

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का बड़ा कदम



कुख्यात शराब विक्रेता एक माह के लिए चंद्रपुर जिले से तड़ीपार


चंद्रपुर। आगामी मस्कऱ्या गणपति उत्सव तथा दुर्गा और शारदा नवरात्रि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंद्रपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। कोठारी थाना क्षेत्र के कुख्यात शराब विक्रेता मनोज देवराव चांदेकर (45), निवासी परसोडी, तहसील गोंडपिपरी, जिला चंद्रपुर को एक माह के लिए चंद्रपुर जिले से तड़ीपार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मनोज चांदेकर के खिलाफ कुल 6 अपराध दर्ज हैं। लगातार शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में उसका भय होने की जानकारी पुलिस ने दी है। उसके खिलाफ समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के बावजूद उसकी गतिविधियां जारी थीं।

कोठारी पुलिस थाने के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रेडवार ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 56(1)(अ)(ब) के तहत गोपनीय प्रस्ताव तैयार कर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उपविभागीय अधिकारी, गोंडपिपरी के समक्ष प्रस्तुत किया।

प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए उपविभागीय अधिकारी, गोंडपिपरी ने मनोज चांदेकर को एक महीने के लिए चंद्रपुर जिले की सीमा से तड़ीपार करने का आदेश जारी किया। आदेश के बाद उसे जिले से हद्दपार कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजुरा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में कोठारी थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रेडवार, पुलिस उपनिरीक्षक रवींद्र इंगले, पुलिसकर्मी हिवाराज सातपुते और गणेश देठे तथा अपराध शाखा चंद्रपुर के सहायक फौजदार अरुण खारकर और परवेज शेख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here