Home Breaking News वेकोलि कॉलोनी में खून की वारदात से मचा हड़कंप!

वेकोलि कॉलोनी में खून की वारदात से मचा हड़कंप!

388

वेकोलि कॉलोनी में खून की वारदात से मचा हड़कंप!



24 घंटे में पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी


रात की ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड का सिर कुचलकर कत्ल, प्रगति नगर में सनसनी; LCB और वणी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई


वणी, प्रतिनिधि। वेकोलि की प्रगति नगर कॉलोनी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना ने पूरे कोयला क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। रात के अंधेरे में ड्यूटी निभा रहे सुरक्षा रक्षक को भारी वस्तु से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन इस खौफनाक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने देर नहीं लगाई। स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और वणी पुलिस की संयुक्त टीम ने तेजी से जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान ओमप्रकाश हीराप्रसाद (45) के रूप में हुई है। वेकोलि के उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में वे रात्रि पाली में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अज्ञात हमलावर ने उन पर भारी वस्तु से सिर पर घातक प्रहार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या ने वेकोलि की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी।

पुलिस के सामने चुनौती, 24 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे

वारदात की गंभीरता को देखते हुए वणी पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा ने जांच का मोर्चा संभाला। पुलिस ने अपने मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया और तेजी से सुराग जुटाने शुरू किए। जांच की दिशा में तेजी लाते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध तक पहुंच बनाई और आखिरकार अंचल मोहन उईके (28), निवासी प्रगति नगर कॉलोनी, कोलारपिंपरी, तहसील वणी को गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

वेकोलि के कार्यालय परिसर में रात्रि ड्यूटी कर रहे सुरक्षा रक्षक की हत्या ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कार्यालय परिसर में इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई? सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई? इन सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here