गौरी खदान में कॉपर केबल चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजुरा पुलिस की सीमा में हुई चोरी का स्थानीय अपराध शाखा ने किया खुलासा; 15 हजार रुपये का माल जब्त
राजुरा/चंद्रपुर : राजुरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी खदान में हुई कॉपर केबल चोरी की घटना का चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कॉपर केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है, बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को राजुरा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 826/26, भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा ने समानांतर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया और चोरी गया माल बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजुरा पुलिस के हवाले किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
अमन हरिश्चंद्र केसकर (19), निवासी सरदार पटेल वार्ड, बल्लारपुर।
-
अतिश बालाजी पवनकर (21), निवासी सास्ती, तहसील राजुरा।
-
इलियास अहमद खान (37), निवासी गणपति वार्ड, बल्लारशाह (कबाड़ दुकानदार)।








