Home क्राईम तडीपार आरोपी प्रताप सिंह को पुलिस ने तलवार के साथ गिरफ्तार किया

तडीपार आरोपी प्रताप सिंह को पुलिस ने तलवार के साथ गिरफ्तार किया

211
तडीपार आरोपी प्रताप सिंह को पुलिस ने तलवार के साथक गिरफ्तार किया

घुग्घुस : पोलीस स्टेशन अंतर्गत अमराई वार्ड निवासी प्रताप रमेश सिंह(26) को तलवार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि बीते कुछ वर्ष मे अमराई वार्ड निवासी प्रताप रमेश सिंह पर घुग्घुस पोलीस स्टेशन मे अनेक अपराध दर्ज होने से कुछ महीनो के लिए उसे जिले से बाहर(तडीपार)किया गया था।परंतु बुधवार 5 मई के दिन अमराई वार्ड मे किसी अज्ञात व्यक्ती से पुलिस मे जानकारी मिली थी कि पुर्व आरोपी तडीपार युवक प्रताप रमेश सिंह क्षेञ मे लोगो के बीच तलवार दिखाकर समाज मे दहशत फैला रहा है।घटणास्थल से जानकारी मिलने के मुताबिक पुलिस ने जब युवक के पास पहुंच कर देखा तो तडीपार युवक प्रताप रमेश सिंह कि पहेचान पुलिस मे मिली।फिर्यादी पोहवा सुधाकर वरघने ने आरोपी प्रताप रमेश सिंह को पकड़कर कलम 142,135 मापोका सहकलम 4,25 भा,ह,का के तहत मामला दर्ज किया।
यह कार्रवाई घुग्घुस पोलीस अधिक्षक के मार्गदर्शन पर घुग्घुस पुलिस निरीक्षक श्याम सोनटक्के,सहाय्यक पोलीस निरीक्षक संजय तायवाडे,पोलीस हवलदार सुधाकर वरघने,महेंद्र भुजाडे,नितीन मराठे,महेंद्र वन्नकवार ने कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here