Home Breaking News शिवसेना (उबाठा) युवासेना,जिला प्रमुख विक्रांत सहारे को 40 राऊड जिंदा गोली अन्य...

शिवसेना (उबाठा) युवासेना,जिला प्रमुख विक्रांत सहारे को 40 राऊड जिंदा गोली अन्य हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

118

शिवसेना (उबाठा) युवासेना,जिला प्रमुख विक्रांत सहारे को 40 राऊड जिंदा गोली अन्य हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया

चंद्रपुर: शिवसेना(उबाठा)युवासेना प्रमुख विक्रांत सहारे को जिला पुलिस प्रशासन द्वारा 40 राऊड जिंदा गोली व अन्य हथियार सहीत इदिरा नगर से गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी नुसार शहर पुलिस प्रशासन को किसी अज्ञात व्यक्ती से गुप्त जानकारी मिली थी कि शहर मे अवैध हथियार का व्यापार बडे प्रमाण पर किया जा रहा है।जिससे शहर मे अपराध का प्रमाण बढ रहा है ।अज्ञात व्यक्ती से दिए गए सुचना को गंभीरता से लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा घटणास्थल मे जाल बिछाकर कारवाई को गंभीरतापूर्वक अंजाम दिया।
मामले मे बताया जा रहा है कि आरोपी बाबुपेठ निवासी निलेश पराते और मनोज कुटलवार यह दोनो युवासेना प्रमुख विक्रांत सहारे को हथियार की बिक्री करने उनके निवास स्थान मे आए थे
पुलिस प्रशासन द्वारा तुरंत उनके घर मे घुसकर तलाशी लेने पर 6,65 एम,एम,की 40 राऊड जिंदा गोलीया ,एक मॅग्जिन,एक तलवार, और वाघनख सहीत अन्य हथियार बरामद हुए।
घर से तीनो आरोपीयो को हिरासत मे लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है।
घटणा की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन,चंद्रपुर अपराध शाखा पुलीस निरीक्षक महेश कोंडावार, रामनगर पुलीस निरीक्षक सुनिल गाडे,शहर पुलिस निरीक्षक प्रभावती इकुरके,और अन्य पुलिस टीम घटणा स्थल पर मौजूद हुए।
आरोपी को हिरासत मे लेकर आगे की जांच रामनगर पुलीस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here