HRG कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी में कोयला परिवहन करते समय बार-बार हो रहा हादसा
एक्सीडेंट मे चालक मृत और गंभीर रूप से घायल हो रहे
गंभीर ट्रक चालक बुद्घ सिंह कोलसिटी अस्पताल मे 30 जुलै को भर्ती होकर
आज तक इलाज चल रहा
घुग्घुस : HRG विवादीत कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी मे चालक का शोषन करने का आरोप ट्रक चालको ने ट्रांसपोर्ट पर लगाया है। ट्रक चालक का आरोप है कि कंपनी मे बाहर से आनेवाले ट्रक चालक का शोषण किया जा रहा।चालक के साथ कंपनी के मालक तथा सुपरवायजर द्वारा अभद्र व्यवहार कर रहे है।चालक को कंपनी मे खाने और चैन से सोने के लिए दबाव डालकर जबरन ड्युटी करने के लिए मजबूर करते है।कंपनी मे पिछले कई वर्ष से बाहर से आनेवाले ट्रक चालको को घटीया खाना परोसा जा रहा है।साथ ही रात दीन कोयला खदान से साईडीग मे कोयला परीवहन करते समय अधिक फेरी लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।चालक की नींद न होने से कंपनी मे दुर्घटणा से अनेक ट्रक चालक की मौत हुई।तो वही दुर्घटणा मे टुट फुट कर गंभीर जख्मी होने का सिलसिला अभी तक चल रहा है। एच.आर.जी.ट्रांसपोर्ट कंपनी मे ट्रक चालक के साथ मारने,धमकाने,दबाव बनाकर वाहन जबरन चलाने के लिए मजबूर भी किया जाता है।कंपनी मे ट्रक चालक को जीआर अनुसार पेमेंट का भुगतान भी नही किया जाता।उक्त समस्या के कारण कंपनी मे चालक द्वारा आदोलन करने के बावजूद भी मांगे पुरी नही हो रही है।आदोलन मे सामील सभी ट्रक चालको को डिवटी से निकालने की धमकी भी दी जाती है।कुछ चालक को कंपनी के खिलाफ आवाज उठाने से निकाल भी दिया गया है। बीते अप्रैल के महीने मे 30 अप्रैल को एक ही कंपनी के दोनो ट्रक आपस मे भीडने से एक ट्रक चालक कॅबीन मे दबकर बुरी तरह जख्मी हुआ था।जिसके पैर और कमर मे गंभीर चोट भी लगी थी।जिसका इलाज आज तक चंद्रपुर के कोलसीटी नीजी अस्पताल मे चल रहा है।पिडीत चालक के परीवार वालो ने कंपनी से इलाज के पैसे और चालक ठीक होने तक उसके डिवटी की पुरी हाजरी देने कि मांग कर रहे है।ट्रक क्र आर जे 21 जीडी 5991ने बेलोरा चेकपोस्ट मोड के पास आर जे 21 जीडी 5846 पीछे से टक्कर मार दी थी।यह ट्रक पैनगंगा,मुगोली,कोलगांव कोयला खदान से घुग्घुस ओल्ड कोयला साईडीग और न्यु कोल साईडीग के लिए कोयला परीवहन करती है।नीद न होने के कारण रास्ते मे रोज छोटी बडी दुर्घटणा होते रहेती है। दुर्घटणा बाद शिरपुर पुलिस ने घटणास्थल मे पहुचकर पंचनामा किया।आगे कि जांच शिरपुर पुलिस कर रही है।