Home Breaking News संगठन शक्ति को नई दिशा, विकास के संकल्प को नई ऊर्जा!

संगठन शक्ति को नई दिशा, विकास के संकल्प को नई ऊर्जा!

46

संगठन शक्ति को नई दिशा, विकास के संकल्प को नई ऊर्जा!



पुणे में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक संपन्न; संगठन विस्तार और महाराष्ट्र के विकास को लेकर हुआ मंथन


पुणे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में पुणे में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी समय में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा और महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता तक पार्टी की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

भाजपा नेताओं ने ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन शक्ति को मजबूत करते हुए नए जोश और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here