Home Breaking News छोटा मारडा मे रेत माफिया का गुंडाराज

छोटा मारडा मे रेत माफिया का गुंडाराज

134

छोटा मारडा मे रेत माफिया का गुंडाराज



🧨 PART : 1 सीरीज़ एक्सपोज़े :

वर्धा नदी लूटी जा रही है… और पुलिस से खबर पहले माफिया को मिलती है!

घुग्घुस |
छोटा मारडा गांव की वर्धा नदी आज सरकारी संपत्ति नहीं, बल्कि रेत माफिया की निजी जागीर बन चुकी है।
यहां हर रात जो हो रहा है, वह सिर्फ अवैध उत्खनन नहीं — प्रशासनिक संरक्षण में संगठित लूट है।
🕵️‍♂️ मुखबिर सिस्टम या माफिया अलर्ट नेटवर्क?
सबसे गंभीर और सनसनीखेज तथ्य—
👉 पुलिस का मुखबिर तंत्र तस्करों का अलार्म सिस्टम बन चुका है
👉 जैसे ही किसी छापे या गश्त की सूचना मिलती है
👉 वही सूचना पहले रेत माफिया तक पहुंचती है
👉 नतीजा – पुलिस के पहुंचते ही घाट खाली!
सवाल यह नहीं कि तस्कर कैसे भागते हैं,
सवाल यह है कि उन्हें पहले से खबर कौन देता है?
🚜 रात में कानून गायब, ट्रैक्टरों का राज
हर रात—
🔴 5 से 7 ट्रैक्टर
🔴 जेसीबी मशीनें
🔴 खेतों के बीच से जबरन बनाए रास्ते
🔴 गांव में दहशत
किसानों का आरोप है कि
रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग सिर्फ कागजों में होती है।
🌾 किसानों की फसलें कुचली गईं
रेत माफिया ने—
👉 खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चढ़ाए
👉 खेतों को रास्ता बना दिया
👉 जमीन को जेसीबी से खोद डाला
किसान विरोध करे तो
डराया–धमकाया जाता है।
📉 सरकारी खजाने पर पहला वार
अब तक—
▪️ सैकड़ों ब्रास रेत की चोरी
▪️ ₹4,000 से ₹6,000 प्रति ट्रैक्टर बिक्री
▪️ लाखों नहीं, करोड़ों का महसूल नुकसान
यह सिर्फ चोरी नहीं —
सरकार के खिलाफ खुली चुनौती है।
📌 अगले पार्ट में खुलासा
➡️ पुलिस–महसूल की “सेटिंग”
➡️ कौन अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं
➡️ पैसा ऊपर तक कैसे पहुंचता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here