Home Breaking News ग्रामीण अस्पताल सावली में मरीजों को फल वितरण

ग्रामीण अस्पताल सावली में मरीजों को फल वितरण

65

ग्रामीण अस्पताल सावली में मरीजों को फल वितरण



राकेश भाऊ कोलप्याकवार के जन्मदिन पर सामाजिक उपक्रम


सावली | प्रतिनिधि
सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए राकेश भाऊ कोलप्याकवार के जन्मदिन के अवसर पर सावली स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। इस उपक्रम के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा भाव के साथ फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत तावाडे ने कहा कि “रोगियों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है”। उन्होंने समाज से सेवा और करुणा की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण अस्पताल की डॉ. नुपूर मैडम, ठोकाडे सिस्टर, आरोग्य मित्र बुक्कावार जी सहित मित्र परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस प्रकार के सामाजिक उपक्रमों से न केवल मरीजों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूती मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here