Home Breaking News चंद्रपुर मे 19 मार्च से शुरू होगा माता महाकाली यात्रा महोत्सव!

चंद्रपुर मे 19 मार्च से शुरू होगा माता महाकाली यात्रा महोत्सव!

47

चंद्रपुर मे 19 मार्च से शुरू होगा माता महाकाली यात्रा महोत्सव!



लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट,


कलेक्टर ने की हाई लेवल मीटिंग


चंद्रपुर :
चंद्रपुर के आराध्य देवी माता महाकाली की भव्य यात्रा महोत्सव 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान जिले के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
इसी को लेकर जिला कलेक्टर Vinay Gowda G. C. ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर यात्रा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, नगर निगम आयुक्त अकनुरी नरेश, एसडीओ विशाल कुमार मेश्राम, तहसीलदार विजय पवार, महाकाली मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु चंद्रपुर पहुंचते हैं, इसलिए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं बेहतर और सुचारू होनी चाहिए। पार्किंग और ट्रैफिक पर रहेगा खास फोकस
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाली बसों की संख्या, वे किन जिलों से आएंगी और उनकी पार्किंग व्यवस्था कहाँ होगी, इसका पहले से ही सटीक प्लान तैयार किया जाए।

इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम और कॉल सेंटर,पुलिस चौकी,फायर ब्रिगेड व्यवस्था
को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था अनिवार्य मार्च के महीने में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मंदिर परिसर के पास स्थित नदी की सफाई और पानी की उपलब्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था पर सख्त निगरानी,मंदिर परिसर में,बिजली व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरे
लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन की भी योजना कलेक्टर ने यह भी सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की नाम और मोबाइल नंबर सहित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
इसके साथ ही नगर निगम, पुलिस विभाग, ट्रैफिक शाखा और अन्य संबंधित अधिकारियों को तुरंत मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

19 मार्च से शुरू होने वाली इस भव्य यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here