Home Breaking News चंद्रपुर मे महाकाली चैत्र नवरात्र यात्रा कि सुरुवात 24 मार्च से शुरू...

चंद्रपुर मे महाकाली चैत्र नवरात्र यात्रा कि सुरुवात 24 मार्च से शुरू होगी

70

चंद्रपुर मे महाकाली चैत्र नवरात्र यात्रा कि सुरुवात 24 मार्च से शुरू होगी



श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी विभाग मिलकर काम करने का निर्देश जोरगेवार ने दिया।


चंद्रपुर :
चंद्रपुर शहर में प्रसिद्ध महाकाली मंदिर की चैत्र नवरात्र यात्रा इस वर्ष 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग का आमदार किशोर जोरगेवार सहीत सभी विभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा गया कि यात्रा के समय राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु व्यवस्था मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं महाकाली यात्रा में
महाकाली मंदिर की चैत्र नवरात्र यात्रा चंद्रपुर जिले की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है। हर वर्ष इस यात्रा में महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इसी कारण यात्रा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की पहले से योजना बनाने पर जोर दिया गया।
इन व्यवस्थाओं पर हुई विशेष चर्च
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से:पार्किंग व्यवस्था,यात्रा क्षेत्र का विस्तार,श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था,पेयजल उपलब्धता,स्वच्छता व्यवस्था,यातायात नियंत्रण,इन सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर
यात्रा के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बंदोबस्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार करने की भी बात कही गई।
साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों से भी अपील की गई कि वे शिस्तबद्ध तरीके से व्यापार करें, ताकि यात्रा के दौरान अव्यवस्था न हो।
आमदार किशोर जोरगेवार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश
यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चालू रहें, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर मनपा आयुक्त नरेश अकनुरी ,वेकोली के मुख्य महाप्रबंधक रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here