Home Breaking News चंद्रपुर आमदार श्री” बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में नागपुर के योगेश शेंडे ने “आमदार...

चंद्रपुर आमदार श्री” बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में नागपुर के योगेश शेंडे ने “आमदार श्री 2026″ का पुरस्कार जीता।

66

चंद्रपुर आमदार श्री” बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में नागपुर के योगेश शेंडे ने “आमदार श्री 2026″ का पुरस्कार जीता।



आमदार किशोर जोरगेवार के तत्वज्ञान मे कार्यक्रम का आयोजन


चंद्रपुर |
चंद्रपुर जिला आमदार किशोर जोरगेवार द्वारा आयोजित विदर्भस्तरीय “आमदार श्री” बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा 2026 का खिताब इस बार नागपुर के बॉडीबिल्डर योगेश शेंडे ने अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने “आमदार श्री 2026” का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर प्रतियोगिता में बाजी मार ली। विजेता को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

यह भव्य प्रतियोगिता श्री माता महाकाली क्रीड़ा महोत्सव 2026 के अंतर्गत लगातार पांचवें वर्ष आयोजित की गई। कार्यक्रम रविवार शाम महानगरपालिका ग्रांउड,गांधी चौक में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में विदर्भ के विभिन्न जिलों से आए 123 नामी बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया और अपने शानदार शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। मंच पर एक से बढ़कर एक दमदार प्रस्तुति देखने को मिली, जिसने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।

इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया:
जैसे कि बेस्ट पोज़र अवार्ड –गिरीराज काळे (नागपुर),बेस्ट इम्प्रूवमेंट अवार्ड – राहुल बागळे (नागपुर)अदी को सम्मान चिन्ह और पुरस्कृत देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुंबई के मशहूर बाडीबिल्डर
हरमीत सिंह की विशेष उपस्थिति प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण केंद्र बिंदु रहे। उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

युवाओं को फिटनेस की ओर प्रेरित करने का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का आयोजन चंद्रपुर बॉडीबिल्डर्स एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से किया गया था। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं।

आज के व्यस्त जीवन में युवाओं का शरीर सौष्ठव और खेल गतिविधियों की ओर बढ़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आमदार किशोर जोरगेवार ने चंद्रपुर मे श्री माता महाकाली क्रीड़ा महोत्सव के माध्यम से जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here