Home Breaking News कोरपना तालुका के नांदा फाटा मे खुलेआम सट्टा पट्टी झंडी मुंडी अवैध...

कोरपना तालुका के नांदा फाटा मे खुलेआम सट्टा पट्टी झंडी मुंडी अवैध धंदा सुरू

118

 कोरपना तालुका के नांदा फाटा मे स्थित सट्टा पट्टी झंडी मुंडी का काला खेल सुरू



“नांदाफाटा क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध धंधे, पुलिस-राजस्व तंत्र पर उठे सवाल


कोरपना (चंद्रपुर),:  कोरपना उपविभागीय कार्यालय के बेहद नजदीक स्थित नांदाफाटा क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम सट्टा बाजार और झंडी मुंडी अवैध धंदा संचालित होने का मामला सामने आया है। कानून की रक्षा करने वाली व्यवस्था के ठीक सामने इस तरह की गतिविधियों ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बंद कमरों के भीतर हरे मैट बिछाकर जुए के अड्डे चलाए जा रहे हैं। यहां ‘श्रीदेवी’, ‘टाइम बाजार’, ‘मिलन’ और ‘कल्याण’ जैसे सट्टा नेटवर्क के माध्यम से रोजाना लाखों रुपये का लेन-देन हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र के मेहनतकश मजदूरों को इस जाल में फंसाया जा रहा है, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों का नियमित आना-जाना रहता है, उसी क्षेत्र में यह अवैध कारोबार बेरोकटोक जारी है।
इस पूरे मामले को लेकर नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह चुप्पी या तो लापरवाही है या फिर किसी बड़े संगनमत का संकेत देती है।
इन अवैध गतिविधियों के कारण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों ने इलाके में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों और दिनभर के शोर-शराबे को लेकर चिंता जताई है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इस मुद्दे पर जनआक्रोश उभर सकता है। फिलहाल, प्रशासन की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here