भद्रावती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए स्थानीय अपराध शाखा और भद्रावती पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अपराध क्रमांक 550/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 140(1) और 61(2) के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में
दीपमाला रविंद्र कुलमेथ (42) निवासी वरोरा
वर्षा राजू परचाके (47 ) निवासी मानेवाड़ा, नागपुर
प्रवीण उर्फ सोनू (31), निवासी दाहोदा, तहसील रामटेक, जिला नागपुर
नाजीर नसरुल अंसारी (28) निवासी चौदामैल, नागपुर शामिल हैं।
अपहरण कर की गई हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी क्रमांक 3 और 4 ने मृतक का अपहरण कर उसकी हत्या की। वहीं आरोपी क्रमांक 1 ने आरोपी क्रमांक 2 को मृतक की हत्या के लिए सुपारी दी थी, जिससे इस पूरे मामले ने साजिश का रूप ले लिया है।
संयुक्त कार्रवाई में सफलता
इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर और भद्रावती पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस स्टेशन भद्रावती की कस्टडी में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस इस सनसनीखेज हत्या कांड के पीछे के अन्य पहलुओं और संभावित साजिश की गहराई से जांच कर रही है।