Home Breaking News घुग्घुस शहर की स्वच्छता को लॉयड्स इन्फिनिटी का सहयोग

घुग्घुस शहर की स्वच्छता को लॉयड्स इन्फिनिटी का सहयोग

108

घुग्घुस शहर की स्वच्छता को लॉयड्स इन्फिनिटी का सहयोग



नगर परिषद को सीएसआर निधि से मिली दो आधुनिक कचरा गाड़ियां


15 दिन बाद मिलेंगी दो और वाहन


घुग्घुस : शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए Lloyds Metals & Energy Ltd.⁠� की सहयोगी इकाई लॉयड्स इन्फिनिटी ने घुग्घुस नगर परिषद को दो बैटरी चालित चार पहिया कचरा गाड़ियां भेंट की हैं। नगर परिषद की मांग पर कंपनी ने यह सहायता अपने सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराई है।

शहर में बढ़ते कचरे और सीमित संसाधनों के कारण नगर परिषद को कचरा संकलन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए सत्तापक्ष की ओर से कंपनी से चार कचरा गाड़ियां उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

इसी क्रम में बुधवार 7 मई 2026 को लॉयड्स इन्फिनिटी के माध्यम से दो अत्याधुनिक बैटरी संचालित कचरा गाड़ियों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगराध्यक्ष दीप्ति सोनटक्के, उपनगराध्यक्ष राजू रेड्डी, बांधकाम सभापति रोशन पचारे तथा कंपनी अधिकारी तरुण केसवानी और विद्या पाल के हाथों संपन्न हुआ।

कंपनी की ओर से बताया गया कि शेष दो कचरा गाड़ियां आगामी 15 दिनों के भीतर नगर परिषद को सौंप दी जाएंगी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगरसेविका आशा पानघाटे, पल्लवी घुले, सुनीता पेंदोर, नगरसेवक दिलीप पिट्टलवार, स्वीकृत नगरसेवक तौफिक शेख, प्रशांत सारोकर, गणेश पानघाटे, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष रोशन दंतलवार, दीपक पेंदोर, अजहर शेख, नगर परिषद के हरी जोगी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नगर परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई इन कचरा गाड़ियों से शहर में घर-घर कचरा संकलन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और घुग्घुस को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान को नई दिशा प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here