Home Breaking News चंद्रपुर में 15 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त

चंद्रपुर में 15 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त

142

चंद्रपुर में 15 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त



नागपुर से चंद्रपुर सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार


चंद्रपुर :
चंद्रपुर जिले में बढ़ती नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा (LCB) चंद्रपुर को बड़ी सफलता मिली है। वरोरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को 101 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम वरोरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नागपुर का एक युवक बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए चंद्रपुर आने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरोरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खंबाला शिवार इलाके में जाल बिछाया। कुछ समय बाद एक संदिग्ध युवक मोपेड वाहन से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोककर पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 101 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कृष्णा गजभिये (23), निवासी इंदोरा, नागपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नागपुर और चंद्रपुर के अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रग्स की सप्लाई और बिक्री करता था।
पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी फरार बताया है, जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपियों में:
हर्षल टेंभेकर, निवासी इंदोरा, नागपुर
सोहेल शेख उर्फ सोहेल SK, निवासी चंद्रपुर
शामिल हैं।

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री:
101 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर – लगभग ₹15 लाख
एक मोबाइल फोन – ₹10 हजार
मोपेड वाहन क्रमांक MH 31 FH 2049 – ₹80 हजार
कुल मिलाकर पुलिस ने करीब 15 लाख 90 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
इस मामले में वरोरा पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट की धारा 8(क) और 22(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुनील गौरकार, सुभाष गोहोकार, सतीश अवधरे, रजनिकांत पुठ्ठावार, दीपक डोंगरे, इम्रान खान, हिरालाल गुप्ता, किशोर वाकाटे, शशांक बदामवार सहित एलसीबी और साइबर पुलिस स्टेशन चंद्रपुर की टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here