Home Breaking News अवैध रेत तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध रेत तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

128

अवैध रेत तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई



स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर ने 6 लाख 5 हजार का माल किया जब्त


चंद्रपुर : जिले में अवैध कारोबार और गौण खनिजों की चोरी-छिपे हो रही तस्करी के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। इसी क्रम में 20 मई 2026 को स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की मूल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पाथरी थाना क्षेत्र के अंतरगांव नाला परिसर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बिना नंबर के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन चालक से पूछताछ के दौरान रेत उत्खनन और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल मनोहर राऊत (उम्र 36 वर्ष, निवासी पाथरी, तहसील सावली, जिला चंद्रपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 6 लाख 5 हजार रुपये कीमत का मुद्देमाल जब्त किया। जब्त सामग्री में बिना नंबर का ट्रैक्टर और ट्रॉली तथा करीब 1 ब्रास अवैध रेत शामिल है।

पुलिस के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत लगभग 6 लाख रुपये तथा रेत की कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई है।

इस मामले में पाथरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 102/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), महाराष्ट्र भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 48(7), 48(8) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की मूल टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here