रामनगर थाना क्षेत्र के दो बाइक चोरी और एक घरफोड़़ी मामले का खुलासा
स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर : स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) चंद्रपुर की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई दो मोटरसाइकिल चोरी और एक घरफोड़़ी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 हजार रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल जीवन मालाकर (उम्र 26 वर्ष, निवासी शाम नगर, चंद्रपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से दो हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MH 34 AS 5035 तथा MH 31 BJ 3628 के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है।
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज तीन मामलों का खुलासा हुआ। इनमें अपराध क्रमांक 650/26 एवं 672/26 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मोटरसाइकिल चोरी के मामले तथा अपराध क्रमांक 651/26 में धारा 305 एवं 331(4) के तहत घरफोड़़ी का मामला शामिल है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Ayush Nopani और अपर पुलिस अधीक्षक Ishwar Katakde के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक Amol Kachore के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, सुनील गौरकार सहित स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को आगे की जांच के लिए रामनगर पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया है।